• Home
  • Uncategorized
  • ₹40 के शेयर पर फिर बढ़ी हलचल, Suzlon Energy को लेकर ब्रोकरेज का बड़ा दावा
₹40 के शेयर पर फिर बढ़ी हलचल, Suzlon Energy को लेकर ब्रोकरेज का बड़ा दावा

₹40 के शेयर पर फिर बढ़ी हलचल, Suzlon Energy को लेकर ब्रोकरेज का बड़ा दावा

काफी समय से शांत चल रहा एक शेयर अचानक फिर सुखियों में आ चुका है बात हो रही है Suzlon Energy की, शेयर की जिसे लेकर अब बाजार में नया भरोसा बनता दिख रहा है. कुछ बड़े ब्रोकरेज हाउस इस स्टॉक में आने वाले समय में तेज उछाल की उम्मीद जता रहे हैं. दिलचस्प यह है कि हाल ही में जहां यह शेयर ठहरा हुआ नजर आ रहा था, वहीं अब इसके भविष्य को लेकर नए अनुमान सामने आने लगे हैं ऐसे में निवेशकों के बीच एक बार फिर सवाल उठ रहा है क्या यह फिर से दौड़ लगाने वाला है ?

ब्रोकरेज का भरोसा, 50% से ज्यादा रिटर्न की आशा

ब्रोकरेज फर्म JM Financial ने सुजलॉन एनर्जी को लेकर पॉजिटिव रुख दिखाया है. फर्म ने इस शेयर पर ‘खरीदें’ की सलाह देते हुए 64 रुपये का टारगेट दिया है. अगर मौजूदा स्तर के आसपास देखें तो इसमें 50% से ज्यादा बढ़त की संभावना जताई जा रही है. ओर यही नहीं एक और ब्रोकरेज Centrum Broking ने भी इस पर भरोसा जताया है और 74 रुपये तक का टारगेट दिया यानी अलग-अलग विश्लेषकों की राय एक दिशा में जाती दिख रही है।

आखिर क्यों बढ़ रहा है भरोसा

सवाल यही है कि अचानक यह भरोसा आया कहां से? इसके पीछे कंपनी का ऑपरेटिंग प्रदर्शन और आने वाले ऑर्डर्स की उम्मीद बड़ी वजह मानी जा रही है. अनुमान है कि कंपनी के डिस्पैच में इस साल अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है। पिछले साल के मुकाबले प्रोजेक्ट डिलीवरी में तेज उछाल की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे रेवेन्यू में भी मजबूत बढ़ोतरी हो सकती है, यही वजह है कि ब्रोकरेज को लग रहा है कि आने वाले समय में कंपनी की कमाई का ग्राफ तेजी से ऊपर जा सकता है।

नए ऑर्डर से मिली राहत

हाल ही में कंपनी को GAIL (India) Limited से 100 मेगावाट का पवन ऊर्जा प्रोजेक्ट मिला है. यह ऑर्डर सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि कंपनी की मजबूत पकड़ का संकेत माना जा रहा है. खास बात यह है कि यह चालू वित्त वर्ष में मिला चौथा बड़ा पीएसयू ऑर्डर है यानी सरकारी कंपनियों के बीच भी सुजलॉन की पकड़ मजबूत होती जा रही है

इस प्रोजेक्ट से बनने वाली बिजली का इस्तेमाल औद्योगिक कामों में होगा, जिससे कार्बन उत्सर्जन कम करने में भी मदद मिलेगी। यही कारण है कि रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में कंपनी की भूमिका और अहम होती जा रही है।

तिमाही नतीजों ने भी बढ़ाया विश्वास

अगर कंपनी के हालिया प्रदर्शन को देखे तो दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 445 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले साल के मुकाबले बेहतर है. राजस्व में भी अच्छी तेजी देखने को मिली है। यह बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि कंपनी का बिजनेस धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है और इसका असर आगे शेयर पर भी दिख सकता है।

मैनेजमेंट में बदलाव, आगे की प्लानिंग

कम्पनी ने हाल ही में अपने मैनेजमेंट स्ट्रक्चर में भी काफी चेंज देखे गए हैं नए नेतृत्व के साथ कंपनी अब अगले ग्रोथ फेज पर फोकस कर रही है. नई नियुक्तियों के जरिए कंपनी अपने ऑपरेशंस को बेहतर करने और विस्तार की दिशा में काम कर रही है. अक्सर देखा गया है कि ऐसे बदलाव लंबे समय में कंपनियों के प्रदर्शन पर असर डालते हैं।

क्या निवेश का सही मौका है?

एक तरफ ब्रोकरेज का भरोसा है, दूसरी तरफ शेयर अभी अपने उच्च स्तर से नीचे ट्रेड कर रहा है ऐसे में कुछ निवेशक इसे मौके के तौर पर देख रहे हैं, जबकि कुछ लोग अभी भी इंतजार के मूड में हैं। बाजार की चाल और कंपनी के आने वाले नतीजे तय करेंगे कि यह तेजी कितनी मजबूत रहती है।

निष्कर्ष

सुजलॉन एनर्जी का शेयर एक बार फिर बाजार में चर्चा का केंद्र बन गया है ब्रोकरेज की सकारात्मक राय, नए ऑर्डर और बेहतर होते नतीजे ये तीनों मिलकर एक नई कहानी बनाते नजर आ रहे हैं बाजार में जोखिम हमेशा बना रहता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाना जरूरी है।

Disclaimer

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

Related Posts

Royal Enfield Himalayan 440: पुराने क्लासिक लुक में नई ताकत, जानें कब होगी भारत में लॉन्च?

Royal Enfield Himalayan 440: पुराने क्लासिक लुक में नई ताकत, जानें कब होगी भारत में लॉन्च?

रॉयल एनफील्ड के प्रेमियों के लिए एक बड़ी Good News सामने आ रही है कंपनी अपनी सबसे लोकप्रिय…

ByByKrishna Sharma Apr 22, 2026
Tesla Model Y L: भारत में लॉन्च हुई 6-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, 681KM की रेंज और लग्जरी स्पेस

Tesla Model Y L: भारत में लॉन्च हुई 6-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, 681KM की रेंज और लग्जरी स्पेस

Tesla Model Y L India Launch 2026: अमेरिकी इलेक्ट्रिक दिग्गज Tesla ने भारतीय बाजार में अपनी स्थिति मजबूत…

ByByKrishna Sharma Apr 22, 2026
SRH vs DC Live Score IPL 2026: हैदराबाद में धमाका! आज रात 7:30 बजे मैच 31, Abhishek Sharma और Travis Head की तूफानी जोड़ी

SRH vs DC Live Score IPL 2026: हैदराबाद में धमाका! आज रात 7:30 बजे मैच 31, Abhishek Sharma और Travis Head की तूफानी जोड़ी

SRH vs DC Live Score IPL 2026 Match 31 – 21 अप्रैल 2026 को राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद…

ByByKrishna Sharma Apr 21, 2026

Leave a Reply