• Home
  • Uncategorized
  • Salary Rule Change 2026: हाथ में पैसा घटेगा, लेकिन Gratuity में होगा बड़ा फायदा, समझिए पूरा खेल
Salary Rule Change 2026

Salary Rule Change 2026: हाथ में पैसा घटेगा, लेकिन Gratuity में होगा बड़ा फायदा, समझिए पूरा खेल

Salary Rule Change 2026: अगर आप नौकरी करते हैं और हर महीने मिलने वाली सैलरी पर आपका पूरा बजट टिका होता है, तो आने वाले समय में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सरकार के Labour Codes लागू होते ही सैलरी स्ट्रक्चर में ऐसा बदलाव होगा, जिसका असर सीधे आपकी in-hand salary और future savings पर पड़ेगा सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि अब 1 साल में भी ग्रेच्युटी मिल सकती है, लेकिन असली बदलाव इससे कहीं बड़ा है यह सिर्फ eligibility का नहीं, बल्कि पूरे वेतन ढांचे का बदलाव है।

क्या 1 साल में मिलेगी ग्रेच्युटी?

इस मुद्दे पर सबसे ज्यादा भ्रम बना हुआ है। हर कर्मचारी के लिए 1 साल में ग्रेच्युटी मिलना सही नहीं है नए नियम के अनुसार फिक्स्ड टर्म कर्मचारियों को एक साल की नौकरी के बाद ग्रेच्युटी मिल सकती है। कॉन्ट्रैक्ट और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को भी धीरे-धीरे इसमें शामिल किया जाएगा.हालांकि, रेगुलर नौकरी करने वालों के लिए नियम में कोई बदलाव नहीं है। उन्हें अभी भी कम से कम 5 साल की लगातार सेवा पूरी करनी होगी।

50% Salary Rule से बदलेगा पूरा खेल

इस बदलाव का सबसे बड़ा असर 50% वेज रूल से पड़ेगा नए नियम के तहत Basic Salary, DA और अन्य जरूरी भत्ते मिलाकर कम से कम 50% CTC होना जरूरी होगा अभी तक कंपनियां बेसिक सैलरी को कम रखती थीं ताकि PF और ग्रेच्युटी का खर्च कम रहे। लेकिन नया नियम लागू होने पर उन्हें बेसिक बढ़ाना पड़ेगा, जिससे कर्मचारियों के फायदे भी बढ़ेंगे।

ग्रेच्युटी में कितनी बढ़ोतरी होगी?

ग्रेच्युटी की गणना का तरीका वही रहेगा, लेकिन उसका आधार बदल जाएगा पहले कम बेसिक सैलरी होने के कारण ग्रेच्युटी भी कम मिलती थी। अब बेसिक सैलरी बढ़ने से ग्रेच्युटी की रकम भी काफी ज्यादा हो जाएगी. अनुमान है कि कई मामलों में यह बढ़ोतरी 60% तक हो सकती है, जो लंबे समय में कर्मचारियों के लिए बड़ा फायदा साबित होगी।

उदाहरण से समझें कितना होगा फायदा

मान लीजिए आपकी सैलरी 1 लाख रुपये है, पुराने सिस्टम में बेसिक सैलरी करीब 30,000 रुपये होती थी, जिससे 5 साल बाद ग्रेच्युटी लगभग 86,000 रुपये बनती थी नए सिस्टम में बेसिक सैलरी 50,000 रुपये तक जा सकती है, जिससे वही ग्रेच्युटी बढ़कर करीब 1.44 लाख रुपये हो जाएगी यानी सिर्फ स्ट्रक्चर बदलने से ही हजारों रुपये का सीधा फायदा मिल सकता है।

क्यों घट सकती है आपकी in-hand salary?

यहां पर सबसे बड़ा झटका लग सकता है

PF की गणना बेसिक सैलरी पर होती है। जैसे ही बेसिक बढ़ेगा, PF कटौती भी बढ़ जाएगी।

अगर आपकी CTC वही रहती है, तो हर महीने हाथ में मिलने वाली सैलरी कम हो सकती है।

हालांकि, यह पैसा आपके PF और ग्रेच्युटी में जुड़ता रहेगा, जिससे भविष्य में बड़ा फंड तैयार होगा।

बोनस और अन्य बेनिफिट्स पर क्या असर पड़ेगा?

इस बदलाव का असर बोनस और अन्य बेनिफिट्स पर भी पड़ सकता है।क्योंकि बोनस भी वेतन के आधार पर तय होता है, इसलिए बेसिक बढ़ने से इसमें हल्का इजाफा हो सकता है।हालांकि, प्रतिशत वही रहेगा लेकिन कुल रकम बढ़ सकती है

नौकरी छोड़ने पर जल्दी मिलेगा पैसा नए नियम लागू होने के बाद कर्मचारियों को एक और राहत मिल सकती है।नौकरी छोड़ने के बाद ग्रेच्युटी और अन्य भुगतान जल्दी क्लियर किए जाएंगे। इससे कर्मचारियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

कंपनियों पर क्या पड़ेगा असर?

इन नियमों के लागू होने के बाद कंपनियों की लागत बढ़ सकती है। उन्हें न्हें ज्यादा ग्रेच्युटी देनी होगी और ज्यादा कर्मचारियों को इसके दायरे में लाना पड़ेगा इस वजह से कंपनियां अपने सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव कर सकती हैं।

कर्मचारियों के लिए क्या है असली फायदा?

यह बदलाव एक तरह का संतुलन है। कम समय में आपको थोड़ी कम सैलरी मिल सकती है, लेकिन लंबे समय में आपकी सेविंग्स और रिटायरमेंट फंड मजबूत होगा यानी आज थोड़ा कम, लेकिन भविष्य में ज्यादा सुरक्षित।

निष्कर्ष

Labour Codes लागू होने के बाद सैलरी का पूरा सिस्टम बदल सकता है।

जहां एक तरफ monthly in-hand salary कम हो सकती है, वहीं दूसरी तरफ ग्रेच्युटी और PF में बड़ा फायदा मिलेगा।

हर कर्मचारी के लिए यह बदलाव समझना जरूरी है, क्योंकि इसका असर सीधे उसकी कमाई और भविष्य पर पड़ेगा।

Disclaimer

यह लेख सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी विभिन्न रिपोर्ट्स और अनुमान पर आधारित है। किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Related Posts

Royal Enfield Himalayan 440: पुराने क्लासिक लुक में नई ताकत, जानें कब होगी भारत में लॉन्च?

Royal Enfield Himalayan 440: पुराने क्लासिक लुक में नई ताकत, जानें कब होगी भारत में लॉन्च?

रॉयल एनफील्ड के प्रेमियों के लिए एक बड़ी Good News सामने आ रही है कंपनी अपनी सबसे लोकप्रिय…

ByByKrishna Sharma Apr 22, 2026
Tesla Model Y L: भारत में लॉन्च हुई 6-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, 681KM की रेंज और लग्जरी स्पेस

Tesla Model Y L: भारत में लॉन्च हुई 6-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, 681KM की रेंज और लग्जरी स्पेस

Tesla Model Y L India Launch 2026: अमेरिकी इलेक्ट्रिक दिग्गज Tesla ने भारतीय बाजार में अपनी स्थिति मजबूत…

ByByKrishna Sharma Apr 22, 2026
SRH vs DC Live Score IPL 2026: हैदराबाद में धमाका! आज रात 7:30 बजे मैच 31, Abhishek Sharma और Travis Head की तूफानी जोड़ी

SRH vs DC Live Score IPL 2026: हैदराबाद में धमाका! आज रात 7:30 बजे मैच 31, Abhishek Sharma और Travis Head की तूफानी जोड़ी

SRH vs DC Live Score IPL 2026 Match 31 – 21 अप्रैल 2026 को राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद…

ByByKrishna Sharma Apr 21, 2026

Leave a Reply