Best 7 Seater Cars Under 10 Lakh: Maruti Ertiga से Bolero तक, देखें पूरी लिस्ट

Best 7 Seater Cars Under 10 Lakh: भारत में 7-सीटर कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है, खासकर उन परिवारों में जहां फैमिली मेंबर अधिक होते है इसलिए बड़ी गाड़ी की आवश्यकता होती है SUV और MPV सेगमेंट में कई ऐसे मॉडल मौजूद हैं जो कम कीमत में ज्यादा सीटिंग और अच्छा माइलेज ऑफर करते हैं। अगर आपका बजट सीमित है और आप फैमिली के लिए 7-सीटर कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो मार्केट में कुछ ऐसे ऑप्शन मौजूद हैं जो कीमत और फीचर्स दोनों में बैलेंस ऑफर करते हैं नीचे हम आपको देश की 5 सबसे सस्ती 7-सीटर कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 5.65 लाख रुपये से शुरू होती है।

Maruti Eeco: सबसे सस्ती 7-सीटर कार

Maruti Eeco भारत की सबसे सस्ती 7-सीटर कार मानी जाती है इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 5.65 लाख रुपये है। यह कार खास तौर पर उन लोगों के लिए है जिन्हें कम बजट में ज्यादा सीटिंग चाहिए Eeco में सिंपल डिजाइन और बेसिक फीचर्स मिलते हैं, लेकिन माइलेज और मेंटेनेंस के मामले में यह काफी किफायती साबित होती है।

Maruti Ertiga: फैमिली की लिए बेस्ट

Maruti Ertiga लंबे समय से भारतीय बाजार में सबसे पॉपुलर 7-सीटर MPV रही है। इसकी कीमत लगभग 8.69 लाख रुपये से शुरू होती है। Ertiga अपने कम्फर्ट, बेहतर माइलेज और लो मेंटेनेंस के लिए जानी जाती है। इसमें पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शन मिलते हैं, जो इसे मिडिल क्लास फैमिली के लिए परफेक्ट बनाते हैं।

Renault Triber: कम कीमत में मॉडर्न फीचर्स

Renault Triber उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो कम बजट में मॉडर्न डिजाइन और फीचर्स चाहते हैं। इसकी शुरुआती कीमत करीब 6 लाख रुपये है। Triber की सबसे बड़ी खासियत इसका मॉड्यूलर सीटिंग सिस्टम है, जिसमें जरूरत के हिसाब से सीट्स को एडजस्ट किया जा सकता है। यह शहर के इस्तेमाल के लिए काफी प्रैक्टिकल कार मानी जाती है।

Mahindra Bolero: दमदार और भरोसेमंद SUV

Mahindra Bolero भारत के ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में बेहद लोकप्रिय है। इसकी कीमत करीब 9.90 लाख रुपये से शुरू होती है। Bolero अपनी मजबूती और खराब सड़कों पर बेहतर परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। यह उन लोगों के लिए सही है जिन्हें मजबूत बॉडी और ज्यादा टिकाऊ गाड़ी चाहिए।

Kia Carens: बजट में प्रीमियम फील

Kia Carens एक प्रीमियम 7-सीटर MPV है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 10.50 लाख रुपये है। इसमें एडवांस फीचर्स, बड़ा टचस्क्रीन, बेहतर सेफ्टी और शानदार इंटीरियर मिलता है। Carens उन खरीदारों के लिए बेहतर विकल्प है जो बजट में थोड़ी बढ़ोतरी कर प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं।

किसे खरीदना रहेगा सही

अगर आपका बजट बहुत कम है, तो Maruti Eeco सबसे सस्ता विकल्प है। वहीं अगर आप कम्फर्ट और माइलेज चाहते हैं, तो Ertiga एक संतुलित विकल्प साबित होती है। मॉडर्न फीचर्स के लिए Triber सही है, जबकि मजबूत गाड़ी के लिए Bolero बेहतर है। अगर बजट थोड़ा ज्यादा है और प्रीमियम फील चाहिए, तो Kia Carens अच्छा ऑप्शन बनती है।

निष्कर्ष

भारतीय बाजार में 7-सीटर कारों के कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन सही चुनाव आपके बजट और जरूरत पर निर्भर करता है। कम कीमत में भी अब ऐसी गाड़ियां मिल रही हैं जो स्पेस, माइलेज और फीचर्स का अच्छा कॉम्बिनेशन देती हैं, जिससे फैमिली कार खरीदना पहले के मुकाबले आसान हो गया है।

Leave a Comment