• Home
  • Automobile
  • 365 दिन में 1.98 लाख बिक्री, 7-सीटर सेगमेंट में इस MPV का दबदबा – Best 7 Seater Car India
Best 7 Seater Car India

365 दिन में 1.98 लाख बिक्री, 7-सीटर सेगमेंट में इस MPV का दबदबा – Best 7 Seater Car India

Best 7 Seater Car India: भारतीय ऑटो बाजार में 7-सीटर कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है, खासकर उन परिवारों के बीच जो कम बजट में ज्यादा स्पेस और कम्फर्ट चाहते हैं इसी समस्या को हल करते हुए एक बार फिर से Maruti Suzuki Ertiga ने अपना दबदबा साबित किया है। फाइनेंशियल ईयर 2026 में इस कार ने बिक्री के आंकड़े बोहोत ही शानदार रहे.

अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच इस MPV की कुल 1,98,855 यूनिट बिकीं। यानी पूरे साल में औसतन हर दिन करीब 544 लोगों ने इसे खरीदा। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि अर्टिगा सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि मिडिल क्लास फैमिली की पहली पसंद बन चुकी है।

बिक्री के आंकड़ों ने तोड़े रिकॉर्ड, हर महीने बनी नंबर-1

अगर पूरे साल के रुझान को देखें तो अर्टिगा ने लगभग हर महीने 7-सीटर सेगमेंट में टॉप पोजीशन बनाए रखी। 2 लाख यूनिट के आंकड़े से यह कार महज 1145 यूनिट पीछे रह गई, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है इतना ही नहीं बल्कि ये कार Maruti Suzuki Dzire के बाद कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर सामने आई। जहां डिजायर ने FY26 में 2.07 लाख से ज्यादा यूनिट बेचीं, वहीं अर्टिगा ने MPV सेगमेंट में लगभग एकतरफा कब्जा बनाए रखा।

14 लाख यूनिट का आंकड़ा पार, सालों से कायम है भरोसा

मारुति अर्टिगा की सफलता कोई नई बात नहीं है क्योंकि लॉन्च के बाद से अब तक यह कार भारत में 14 लाख यूनिट से ज्यादा बिक चुकी है शुरुआत में जहां इसकी सेल्स सीमित थी, वहीं अब हर साल यह कार नए रिकॉर्ड बना रही है।

FY2026 के फरवरी तक ही इसकी 1.81 लाख यूनिट बिक चुकी थीं, जिससे साफ जाहिर हो रहा था कि यह साल अर्टिगा के लिए अब तक का सबसे बड़ा साबित हो सकता है लगातार बढ़ती डिमांड इस बात का प्रमाण है कि ग्राहकों का भरोसा इस कार पर साल-दर-साल मजबूत होता जा रहा है।

इंजन और माइलेज: बजट में बेहतर परफॉर्मेंस

अर्टिगा में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 103PS की पावर और 137Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन शहर और हाईवे दोनों जगह संतुलित परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है वहीं माइलेज देखे तो इसका पेट्रोल वर्जन करीब 20.51 kmpl तक का माइलेज देता है, जबकि CNG वैरिएंट 26.11 km/kg तक पहुंच जाता है एक यही वजह है कि हर मिडिल क्लास फैमिली इस कर को लेना पसंद करती है।

Maruti Suzuki Ertiga फीचर्स और टेक्नोलॉजी, बजट में प्रीमियम फील

इस MPV में मिलने वाले फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में और मजबूत बनाते हैं इसमें 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो SmartPlay Pro टेक्नोलॉजी के साथ आता है साथ ही इसमें वॉयस कमांड और कनेक्टेड कार फीचर्स जैसे गाड़ी ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग और ओवर-स्पीड अलर्ट जैसे फ्यूचर्स शामिल हैं इसके अलावा क्रूज कंट्रोल, ऑटो हेडलाइट्स, ऑटो एसी और पैडल शिफ्टर्स जैसे फीचर्स इसे और भी सुविधाजनक बनाते हैं। 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस फीचर इसे इस प्राइस रेंज में खास बनाते हैं।

सेफ्टी और स्पेस

सेफ्टी के मामले में भी अर्टिगा पीछे नहीं है। इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट में एक बड़ा प्लस पॉइंट है। इसके अलावा ABS, EBD और स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

स्पेस की बात करें तो इसमें 7 लोगों के बैठने की पर्याप्त जगह मिलती है। लंबी यात्रा के दौरान भी इसमें बैठने वाले सभी यात्रियों को अच्छा कम्फर्ट मिलता है, जो इसे फैमिली के लिए एक परफेक्ट कार बनाता है।

Maruti Suzuki Ertiga Price

अर्टिगा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹8.69 लाख से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट में यह ₹12.94 लाख तक जाती है इस प्राइस रेंज में इतने फीचर्स, स्पेस और माइलेज का कॉम्बिनेशन मिलना आसान नहीं है। वहीं अगर इस कर की तुलना अन्य कारों के साथ के जाए तो Toyota Rumion, Maruti Suzuki XL6 और Kia Carens जैसी कारों से होती है, लेकिन कीमत और भरोसे के मामले में अर्टिगा अक्सर आगे निकल जाती है।

Related Posts

Petrol Diesel News Today: क्या सच में खत्म होने वाला है पेट्रोल का दौर? जानें नितिन गडकरी का नया विजन

Petrol Diesel News Today: क्या सच में खत्म होने वाला है पेट्रोल का दौर? जानें नितिन गडकरी का नया विजन

Petrol Diesel News Today: भारत के ऊर्जा क्षेत्र (Energy Sector) में एक बड़ी क्रांति की सुगबुगाहट तेज हो…

ByByKrishna Sharma Apr 22, 2026
Delhi Heatwave Alert 2026: राजधानी में गर्मी का प्रचंड प्रहार, 43 डिग्री के पार जाएगा पारा

Delhi Heatwave Alert 2026: राजधानी में गर्मी का प्रचंड प्रहार, 43 डिग्री के पार जाएगा पारा

Delhi Weather Heatwave Yellow Alert 2026: देश की राजधानी दिल्ली में अप्रैल के महीने में ही जून जैसी…

ByByKrishna Sharma Apr 22, 2026
Suzuki Avenis 125 Special Edition 2026: क्या नया डुअल-टोन अवतार TVS Ntorq को पछाड़ पाएगा?

Suzuki Avenis 125 Special Edition 2026: क्या नया डुअल-टोन अवतार TVS Ntorq को पछाड़ पाएगा?

Suzuki Avenis 125 Special Edition 2026: भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में स्पोर्टी स्कूटर्स का क्रेज तेजी से बढ़ रहा…

ByByKrishna Sharma Apr 22, 2026
PM Kisan Yojana 2026 Updates, Farmer ID Registration, AgriStack India, PM Kisan ₹8000 news, e-KYC face authentication, PM Kisan beneficiary list check.

PM Kisan 23rd Installment Date 2026: कब खत्म होगा किसानों का इंतजार? जानें कब आएंगे आपके खाते में ₹2000

PM Kisan Samman Nidhi Yojana भारत सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी और सफल योजनाओं में से एक है 2026…

ByByKrishna Sharma Apr 22, 2026

Leave a Reply