₹2 करोड़ का सालाना पैकेज: 4 साल के बच्चे को पढ़ाने के लिए होम ट्यूटर को मिलेगा छप्परफाड़ वेतन

High Salary Home Tutor Job Beijing 2026: पूरे वर्ल्ड में सिर्फ नौकरियों की कमी और मंदी की खबरों के बीच चीन से एक ऐसा विज्ञापन सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर सुखियों है। अकसर जब लोग किसी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी (MNC) में सीईओ या डायरेक्टर बनने का सपना देखते हैं ताकि करोड़ों का पैकेज मिल सके, वही बीजिंग के एक रईस परिवार ने महज एक होम ट्यूटर (Home Tutor) के लिए इतना वेतन ऑफर किया है कि बड़े-बड़े कॉरपोरेट दिग्गज भी चोक गए हैं

चीनी परिवार अपने 4 साल के बच्चे की शिक्षा के लिए एक ऐसे ट्यूटर की खोज में है, जिसे सालाना करीब 2 करोड़ रुपये (168,000 पाउंड) से अधिक की सैलरी मिलेगी यानी हर महीने ट्यूटर की जेब में ₹16 लाख से ज्यादा की रकम आएगी।

High-Paying Home Tutor Job: सैलरी ₹2 करोड़, पर शर्तें भी हैं सख्त

बीजिंग में रहने वाले इस रईस परिवार ने अपने चार साल के बेटे और एक साल की बेटी की देखभाल और पढ़ाई के लिए एक ऐड जारी किया है। इतनी भारी-भरकम सैलरी के पीछे परिवार का मकसद बच्चे को भविष्य के लिए तैयार करना होगा

  • ग्लोबल एजुकेशन का लक्ष्य: परिवार चाहता है कि उनका बच्चा अगले 10 सालों में अमेरिका या उसके जैसे किसी विकसित देश के टॉप संस्थान में पढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाए इसके लिए ट्यूटर को अभी से बच्चे की नींव मजबूत करनी होगी।
  • महिलाओं को प्राथमिकता: विज्ञापन के अनुसार, परिवार ने शुरुआती सालों के लिए महिला ट्यूटर की डिमांड की है उम्मीदवार का युवा, फिट और ऊर्जावान होना अनिवार्य है।
  • स्वभाव और व्यक्तित्व: ट्यूटर का स्वभाव हंसमुख होना चाहिए और उसे बच्चों के साथ समय बिताने में सच्ची खुशी मिलनी चाहिए और मिलन सार हो।

Skill Requirements: क्या ट्यूटर के पास होनी चाहिए कोई खास डिग्री?

इतनी मोटी सैलरी पाने के लिए सिर्फ किताबी ज्ञान ही जरूर नहीं है परिवार ने ट्यूटर की स्किल्स को लेकर एक लंबी लिस्ट जारी की है:

  1. भाषा पर पकड़ (Bilingual Proficiency): ट्यूटर को अंग्रेजी भाषा का असाधारण ज्ञान होना चाहिए। साथ ही, उसे द्विभाषी (Bilingual) होना अनिवार्य है ताकि वह एक सांस्कृतिक रूप से समृद्ध वातावरण बना सके।
  2. शारीरिक फिटनेस: बच्चा काफी सक्रिय है, इसलिए ट्यूटर को भी शारीरिक रूप से स्वस्थ और फुर्तीला होना चाहिए ताकि वह बच्चे के खेल-कूद और गतिविधियों का हिस्सा बन सके।
  3. मूल्यों का सम्मान: उम्मीदवार को धूम्रपान न करने वाला होना चाहिए और उसके भीतर पारंपरिक व पारिवारिक मूल्यों के प्रति सम्मान होना आवश्यक है।
  4. टीम वर्क: घर में पहले से ही कई नन्नियां (Nannies) काम कर रही हैं। ट्यूटर को उनके साथ तालमेल बिठाकर काम करना होगा और बच्चों के बीच होने वाले छोटे-मोटे झगड़ों को भी प्यार से सुलझाना होगा।

Global Trending Topic: क्यों चर्चा में है यह job ?

यह खबर ऐसे समय में आई है जब वैश्विक स्तर पर नौकरियां चुनौतीपूर्ण हो रही हैं। भारत जैसे देशों में जहां टॉप यूनिवर्सिटी से निकले ग्रेजुएट्स को भी ₹16 लाख का सालाना पैकेज बड़ी उपलब्धि लगता है, वहां महीने की इतनी कमाई एक ‘अजूबे’ की तरह है।

कुछ लोगों का कहना है कि चीन के रईस परिवारों में अपने बच्चों को बचपन से ही पश्चिमी देशों की शिक्षा पद्धति में ढालने की होड़ लगी है। इसी वजह से वे विदेशी या उच्च शिक्षित ट्यूटर्स पर पानी की तरह पैसा बहाने को तैयार हैं।

क्या आप भी कर सकते हैं Apply ?

हालांकि यह नौकरी किसी लॉटरी से कम नहीं लग रही, लेकिन इसके लिए आवश्यक योग्यताएं काफी विशिष्ट हैं। ट्यूटर को न केवल एक शिक्षक, बल्कि एक मेंटर और लाइफ-कोच की भूमिका भी निभानी होगी। बीजिंग में रहने का खर्च और वहां की जीवनशैली को देखते हुए, परिवार एक ऐसे शख्स की तलाश में है जो पूरी तरह से उनके बच्चों के भविष्य के प्रति समर्पित हो सके।

Leave a Comment