• Home
  • Uncategorized
  • scooty electric: आ गाया बिना पेट्रोल के एक बार चार्ज करने पर 400 किलोमीटर, की रेंज देने वाला दमदार स्कूटर
New scooty electric 2026

scooty electric: आ गाया बिना पेट्रोल के एक बार चार्ज करने पर 400 किलोमीटर, की रेंज देने वाला दमदार स्कूटर

आजकल पेट्रोल की बड़ी ही दिक्कत आ रही है इसी बीच बेंगलुरु की EV कंपनी Simple Energy ने एक ऐसा स्कूटर सामने लाया है जो एक बार चार्ज में 400 किलोमीटर तक चलने की बात कर रहा है अगर यह सच के करीब भी निकला, तो भारतीय EV मार्केट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

कौन है ये नया खिलाड़ी जिसने मचा दी हलचल

बेंगलुरु की EV कंपनी Simple Energy ने अपना नया फ्लैगशिप स्कूटर Simple Ultra पेश किया है कंपनी के मुताबिक यह भारत का सबसे ज्यादा रेंज देने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर हो सकता है वहीं EV सेगमेंट में अभी तक जहां लोग 120–180 किलोमीटर रेंज को अच्छा मानते थे, वहीं 400KM का आंकड़ा सुनते ही चर्चा तेज हो गई है। यही वजह है कि यह लॉन्च सीधे बड़े ब्रांड्स के लिए चुनौती बनता दिख रहा है।

क्या सच में 400 किलोमीटर, की रेंज देगे ये स्कूटर

कंपनी के मुताबिक यह स्कूटर 6.5 kWh बैटरी के साथ आता है और IDC टेस्ट में 400 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। हालांकि, यहां एक बात समझना जरूरी IDC रेंज और असली सड़क पर मिलने वाली रेंज में फर्क होता है रियल लाइफ में यह रेंज आपके चलाने के तरीके, ट्रैफिक, स्पीड और मौसम पर काफी हद तक निर्भर करती है फिर भी, अगर यह स्कूटर 250–300KM तक भी आराम से देता है, तो यह अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड होगा।

सिर्फ रेंज नहीं, परफॉर्मेंस भी दमदार

इस स्कूटर को सिर्फ लंबी दूरी के लिए ही नहीं, बल्कि तेज परफॉर्मेंस के लिए भी तैयार किया गया है इसमें लगी मोटर करीब 8.8 kW की पावर देती है और 72Nm टॉर्क जनरेट करती है।

टॉप स्पीड है इसकी 115 kmph तक बताई जा रही है, जो शहर के साथ-साथ हाईवे के लिए भी इसे इस्तेमाल के लायक बनाती है। वहीं 0 से 40 kmph की स्पीड पकड़ने में इसे 3 सेकंड से भी कम समय लगता है, जो इसे काफी तेज बनाता है।

फीचर्स में भी नहीं छोड़ी कोई कमी

आज के समय में सिर्फ बैटरी और मोटर से काम नहीं चलता, फीचर्स भी उतने ही जरूरी हो गए हैं इस स्कूटर में 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जो Android बेस्ड सिस्टम पर काम करता है और नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, OTA अपडेट्स और राइड एनालिटिक्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यानी यह सिर्फ एक स्कूटर नहीं, बल्कि एक स्मार्ट डिवाइस जैसा अनुभव देने की कोशिश करता है।

सेफ्टी पर भी खास ध्यान

कंपनी ने सेफ्टी फीचर्स को भी नजरअंदाज नहीं किया है इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, क्रैश के समय मोटर कट-ऑफ और रिजनरेटिव ब्रेकिंग जैसे सिस्टम दिए गए हैं.
इसके अलावा, डिस्क ब्रेक, पार्क असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स इसे और भरोसेमंद बनाते हैं खास बात यह है कि बैटरी को IP67 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहती है।

डिजाइन और कम्फर्ट का बैलेंस

डिजाइन की बात करें तो यह स्कूटर स्पोर्टी और शार्प लुक के साथ आता है इसकी सीट हाइट और ग्राउंड क्लीयरेंस को इस तरह रखा गया है कि शहर की सड़कों के साथ-साथ लंबी दूरी पर भी दिक्कत न हो। वहीं स्टोरेज के मामले में भी यह पीछे नहीं है। अंडरसीट स्पेस इतना है कि रोजमर्रा का सामान आराम से रखा जा सकता है।

scooty electric Price and launch Date

इस स्कूटर की कीमत करीब 2.10 लाख रुपये रखी गई है। इसे मई 2026 से बाजार में उपलब्ध कराया जा सकता है और इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है।

कीमत भले ही थोड़ी ज्यादा लगे, लेकिन जो रेंज और फीचर्स ऑफर किए जा रहे हैं, उन्हें देखते हुए यह प्रीमियम सेगमेंट में अपनी जगह बनाने की कोशिश करता नजर आता है।

क्या Ola और Ather को छोड़ेगी पीछे

भारतीय बाजार में अभी Ola Electric और Ather Energy जैसे ब्रांड्स का दबदबा है लेकिन अगर Simple Ultra अपने दावों के आसपास भी परफॉर्म करता है, तो मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जो लंबी दूरी और कम चार्जिंग झंझट चाहते हैं, यह स्कूटर एक नया विकल्प बन सकता है।

निष्कर्ष

आज के समय में पेट्रोल की बड़ी ही मंदी चल रही है ऐसे में ये इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर मार्केट में उफान मचा सकती हैं और अब फोकस सिर्फ कीमत या डिजाइन पर नहीं, बल्कि रेंज और भरोसे पर है Simple Ultra ने एक बड़ा दावा जरूर किया है, लेकिन असली तस्वीर तब साफ होगी जब यह सड़क पर उतरेगा।

Disclaimer – यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। स्कूटर खरीदने से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या डीलरशिप से पूरी जानकारी जरूर प्राप्त करें।

Related Posts

Royal Enfield Himalayan 440: पुराने क्लासिक लुक में नई ताकत, जानें कब होगी भारत में लॉन्च?

Royal Enfield Himalayan 440: पुराने क्लासिक लुक में नई ताकत, जानें कब होगी भारत में लॉन्च?

रॉयल एनफील्ड के प्रेमियों के लिए एक बड़ी Good News सामने आ रही है कंपनी अपनी सबसे लोकप्रिय…

ByByKrishna Sharma Apr 22, 2026
Tesla Model Y L: भारत में लॉन्च हुई 6-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, 681KM की रेंज और लग्जरी स्पेस

Tesla Model Y L: भारत में लॉन्च हुई 6-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, 681KM की रेंज और लग्जरी स्पेस

Tesla Model Y L India Launch 2026: अमेरिकी इलेक्ट्रिक दिग्गज Tesla ने भारतीय बाजार में अपनी स्थिति मजबूत…

ByByKrishna Sharma Apr 22, 2026
SRH vs DC Live Score IPL 2026: हैदराबाद में धमाका! आज रात 7:30 बजे मैच 31, Abhishek Sharma और Travis Head की तूफानी जोड़ी

SRH vs DC Live Score IPL 2026: हैदराबाद में धमाका! आज रात 7:30 बजे मैच 31, Abhishek Sharma और Travis Head की तूफानी जोड़ी

SRH vs DC Live Score IPL 2026 Match 31 – 21 अप्रैल 2026 को राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद…

ByByKrishna Sharma Apr 21, 2026
हाइब्रिड कार India 2026: 30 Kmpl Mileage Wali 5 Nai Gaadiyan – Petrol-Diesel Ki Tension Khatam!

हाइब्रिड कार India 2026: 30 Kmpl Mileage Wali 5 Nai Gaadiyan – Petrol-Diesel Ki Tension Khatam!

हाइब्रिड कार India 2026: भारत में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों ने हर कार खरीदार की टेंशन…

ByByKrishna Sharma Apr 16, 2026
Hyundai Exter Facelift 2026: नया लुक, नए फीचर्स और दमदार इंजन

Hyundai Exter Facelift 2026: नया लुक, नए फीचर्स और दमदार इंजन

Hyundai Exter Facelift 2026: भारतीय बाजार में एंट्री-लेवल SUV सेगमेंट की सबसे दमदार गाड़ियों में से एक है।…

ByByKrishna Sharma Apr 12, 2026
Pension Scheme 2026: कैसे बनाएं मजबूत फ्यूचर प्लान, NPS और नई योजनाओं की पूरी जानकारी

Pension Scheme 2026: कैसे बनाएं मजबूत फ्यूचर प्लान, NPS और नई योजनाओं की पूरी जानकारी

आज के समय में हर कोई अपने भविष्य को सुरक्षित करना चाहता है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही…

ByByKrishna Sharma Apr 11, 2026
Mahindra की EV SUV ने बदला गेम! 50,000 यूनिट्स बिकते ही बढ़ी डिमांड

Mahindra की EV SUV ने बदला गेम! 50,000 यूनिट्स बिकते ही बढ़ी डिमांड

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से बदल रहा है और इस बदलाव के केंद्र में अब…

ByByKrishna Sharma Apr 3, 2026
Iran War Stop: ट्रंप से नहीं हो पा रहा तो खुद ही रोको जंग, पूर्व विदेश मंत्री की सलाह ट्रंप रह जाएंगे हैरान

Iran War Stop: ट्रंप से नहीं हो पा रहा तो खुद ही रोको जंग, पूर्व विदेश मंत्री की सलाह ट्रंप रह जाएंगे हैरान

मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध को रुके 35 दिन हो चुके हैं। हर दिन नए हमले, हर दिन नई…

ByByKrishna Sharma Apr 3, 2026

Leave a Reply