Central Government DA Hike 2026: मोदी सरकार का बड़ा फैसला! सरकारी कर्मचारियों के DA में 2% की बढ़ोतरी, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी

Central Government DA Hike 2026: भारत सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 2026 की सबसे बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है लंबे समय से चले आ रहे इंतजार को खत्म किया ओर सरकार के इस कदम से न केवल मासिक वेतन में इजाफा होगा, बल्कि कर्मचारियों को पिछले महीनों का एरियर भी दिया जाएगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। कैबिनेट ने महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी को हरी झंडी मिल गई है इस फैसले के बाद अब सरकारी कर्मचारियों का कुल डीए 58% से बढ़कर 60% होगी

DA Hike and Salary Calculation – महंगाई भत्ते में 2% का इजाफा और आपकी सैलरी पर असर

सरकार वैसे तो साल में दो बार जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) की समीक्षा करती है और Central Government DA Hike 2026 का यह फैसला प्रशासनिक प्रक्रियाओं की वजह से इस बार थोड़ा देरी से आया है, लेकिन इसने 1.19 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए काफी लाभदायक है।

उदाहरण के तौर पर: यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹50,000 है, तो 58% की दर से उसे अब तक ₹29,000 डीए मिल रहा था। अब 60% डीए होने पर उसे हर महीने ₹30,000 मिलेंगे। यानी सीधे तौर पर उसकी टेक-होम सैलरी में ₹1,000 प्रति माह की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही जनवरी 2026 से लेकर अब तक का बकाया एरियर भी एक साथ खाते में आएगा।

8th Pay Commission and Fitment Factor Updates : 8वें वेतन आयोग और फिटमेंट फैक्टर को लेकर बड़ी मांग

यदि सरकार 8वें वेतन आयोग के तहत इस फिटमेंट फैक्टर को स्वीकार कर लेती है, तो न्यूनतम बेसिक सैलरी जो वर्तमान में ₹18,000 है, वह बढ़कर लगभग ₹69,000 तक पहुँच सकती है। हालांकि सरकार ने अभी वेतन आयोग पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है, लेकिन 2% डीए बढ़ाकर कर्मचारियों को बड़ी राहत जरूर दी है।

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब देश भर के कर्मचारी संगठन 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन की मांग तेज कर रहे हैं। नेशनल काउंसिल–जॉइंट कंसल्टेटिव मैकेनिज्म (NC-JCM) ने सरकार के सामने एक व्यापक प्रस्ताव रखा है, जिसमें फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.83 करने की सिफारिश की गई है।

Key Decisions: Sovereign Maritime Fund and PMGSY Expansion

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस कैबिनेट बैठक में केवल डीए ही नहीं, बल्कि कई अन्य दूरगामी फैसले भी लिए गए हैं। सरकार ने ₹13,000 करोड़ के साथ एक सॉवरेन मेरिटाइम फंड (Sovereign Maritime Fund) को मंजूरी दी है। इस फंड का मुख्य उद्देश्य भारतीय जहाजों को सस्ता और सुरक्षित बीमा कवर प्रदान करना है, जिससे वैश्विक व्यापार में भारत की स्थिति मजबूत होगी।

इसके अलावा, ग्रामीण कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) को साल 2028 तक विस्तार दिया गया है। इसके लिए ₹3,000 करोड़ का अतिरिक्त बजट भी आवंटित किया गया है। साथ ही, पारिवारिक पेंशन के नियमों में बदलाव का सुझाव देते हुए ‘परिवार’ की परिभाषा में आश्रित माता-पिता को शामिल करने की बात कही गई है, जो एक बड़ा सामाजिक बदलाव साबित होगा।

Why was the DA Announcement Delayed? डीए की घोषणा में देरी की असली वजह

आमतौर पर सरकार मार्च के अंत तक होली के आसपास डीए बढ़ाने का ऐलान कर देती है, लेकिन इस बार अप्रैल के मध्य तक का समय लग गया। विशेषज्ञों के अनुसार, यह पिछले 10 वर्षों में सबसे ज्यादा देरी वाली घोषणा है। इसकी मुख्य वजह विभिन्न मंत्रालयों के बीच समन्वय और कैबिनेट की व्यस्त प्रशासनिक प्रक्रियाएं थीं। हालांकि, देरी के बावजूद कर्मचारियों को इसका पूरा लाभ जनवरी से एरियर के रूप में मिलेगा, जिससे कोई आर्थिक नुकसान नहीं होगा।

People Also Ask: सरकारी कर्मचारियों के मन में उठने वाले मुख्य सवाल (FAQs)

1. क्या DA बढ़ोतरी के साथ एरियर भी मिलेगा?

जी हाँ, सरकार ने जनवरी 2026 से डीए बढ़ाने का फैसला लिया है, इसलिए जनवरी से लेकर अब तक का बढ़ा हुआ पैसा एरियर के रूप में कर्मचारियों को दिया जाएगा।

2. 2% बढ़ोतरी के बाद अब कुल डीए कितना हो गया है?

अक्टूबर 2025 में डीए 58% था, जिसमें अब 2% की वृद्धि हुई है। अब कर्मचारियों और पेंशनर्स को कुल 60% महंगाई भत्ता मिलेगा।

3. 8वें वेतन आयोग का गठन कब तक हो सकता है?

8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें जारी हैं। उम्मीद की जा रही है कि सरकार बजट सत्र या अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में इस पर कोई बड़ी आधिकारिक घोषणा कर सकती है।

4. क्या पेंशनभोगियों को भी इसका लाभ मिलेगा?

जी बिलकुल, केंद्र सरकार के सभी पेंशनर्स को महंगाई राहत (DR) में भी इसी समान अनुपात (2%) में लाभ मिलेगा।

Leave a Comment