Rohit Sharma का रिकॉर्ड चकनाचूर: 277 रनों की आंधी में उड़ा विश्व रिकॉर्ड, N Jagadeesan 277 Runs World Record

N Jagadeesan 277 Runs World Record: क्रिकेट की दुनिया में जब भी किसी बड़े व्यक्तिगत स्कोर की बात होती है, तो भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की 264 रनों की पारी का जिक्र सबसे पहले आता है और ‘हिटमैन’ ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ जो पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था, उसे तोड़ना नामुमकिन ही था लेकिन घरेलू क्रिकेट के एक धुरंधर ने रोहित के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए क्रिकेट की दुनिया में सनसनी मचा कर रख दी है।

तमिलनाडु के सलामी बल्लेबाज नारायण जगदीशन (N. Jagadeesan) ने एक ऐसी पारी खेली है जिसने रिकॉर्ड्स बुक के पन्ने पलट दिए हैं 25 चौके और 15 छक्कों से सजी इस पारी ने न केवल रोहित शर्मा, बल्कि विश्व के कई दिग्गज खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स को मेटा दिया

N Jagadeesan 277 Runs World Record

विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए नारायण जगदीशन ने वह कर दिखाया जो आज तक लिस्ट-ए क्रिकेट (List-A Cricket) के इतिहास में कोई नहीं कर सका था।

  • रोहित और ब्राउन को पछाड़ा: जगदीशन ने अपनी 277 रनों की पारी के दौरान इंग्लैंड के एलिस्टेयर ब्राउन (268 रन) और भारत के रोहित शर्मा (264 रन) को पीछे छोड़ दिया। अब वह लिस्ट-ए क्रिकेट में दुनिया का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
  • बाउंड्री की बरसात: उन्होंने अपनी पारी में 25 चौके और 15 छक्के जड़े। यानी 277 में से 190 रन तो उन्होंने सिर्फ चौकों और छक्कों से ही बना डाले। उनका स्ट्राइक रेट लगभग 200 का रहा, जो 50 ओवर के फॉर्मेट में अविश्वसनीय है।

सिर्फ निजी स्कोर नहीं, बने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

इस मैच में सिर्फ जगदीशन ने ही नहीं, बल्कि पूरी तमिलनाडु की टीम ने इतिहास रचा है क्योंकी एक ही मैच में क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड्स ताश के पत्तों की तरह ढह गए:

1. लिस्ट-ए क्रिकेट की सबसे बड़ी पार्टनरशिप

जगदीशन और उनके जोड़ीदार साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 416 रनों की विशाल साझेदारी की है यह लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है।

2. टीम का स्कोर 500 के पार

तमिलनाडु ने 50 ओवरों में 2 विकेट पर 506 रन बनाए है पुरुष लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार था जब किसी टीम ने 500 रनों का आंकड़ा पार किया हो इससे पहले इंग्लैंड ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 498 रन बनाए थे।

3. रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत

तमिलनाडु ने अरुणाचल प्रदेश को मात्र 71 रनों पर ऑलआउट कर दिया और यह मैच 435 रनों के विशाल अंतर से जीता। यह 32 साल पुराना रिकॉर्ड है, जिसे तमिलनाडु ने तोड़कर अपने नाम किया।

संगकारा का ‘शतक’ रिकॉर्ड भी टूटा

नारायण जगदीशन ने इसी मैच के साथ लगातार 5 शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा ने 2015 वर्ल्ड कप में लगातार 4 शतक लगाए थे जगदीशन की यह निरंतरता दिखाती है कि वह किस कदर बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं।

निष्कर्ष: भले ही रोहित शर्मा का 264 रनों का रिकॉर्ड अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट (ODI) में अब भी बरकरार है, लेकिन जगदीशन की इस 277 रनों की पारी ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय घरेलू क्रिकेट की प्रतिभा किसी भी अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड को चुनौती देने का दम रखती है।

Leave a Comment