Best Mileage Bikes Under ₹70 Hajar: प्लाटिना, रेडियॉन या शाइन? 75 kmpl तक मिलेगा माइलेज

Best Mileage Bikes Under ₹70 Hajar: भारतीय बाजार में कम बजट में अच्छी बाइक ढूंढना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन अब ऐसा नहीं है। पहले लोग सीधे हीरो स्प्लेंडर की तरफ देखते थे। लेकिन अब वो दिन बदल गए हैं मार्केट में ऐसी कई बाइक्स उपलब्ध हैं जो न केवल सस्ती हैं, बल्कि माइलेज और फीचर्स में भी स्प्लेंडर को टक्कर दे रही हैं अगर आप भी अपने लिए एक किफायती और भरोसेमंद कम्यूटर बाइक ढूंढ रहे हैं, तो ये आर्टिकल खास आपके लिए है आज हम बात करेंगे चार ऐसी बाइक्स की जो बजट में सबसे बेस्ट हैं और लंबे समय तक चलने वाली।

Bajaj Platina 100 – सबसे ज्यादा माइलेज वाली बाइक

जब बात माइलेज की आती है तो बजाज प्लाटिना 100 का कोई जवाब नहीं है क्योंकि ये बाइक उन लोगों के लिए एक वरदान है जो रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं और हर बार पेट्रोल पंप पर कम खर्च करना चाहते हैं इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹65,620 है। इसमें आपको 102 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 7.8 बीएचपी की पावर देता है। लेकिन इसकी सबसे बड़ी ताकत इसका माइलेज है – लगभग 75 किमी प्रति लीटर। मतलब ₹100 के पेट्रोल में आप करीब 45-50 किमी तक निकल सकते हैं।

इसमें सीबीएस ब्रेकिंग सिस्टम है। साथ ही फ्रंट में यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी मिल जाता है। सबसे अच्छी बात है इसका ग्राउंड क्लियरेंस 200 mm, जो खराब सड़कों पर भी बाइक के नीचे नहीं लगने देता। फ्यूल टैंक 11 लीटर का है, यानी एक बार फुल टैंक करने के बाद आप 700-800 किमी आराम से निकल सकते हैं। बाइक का वजन 117 किलो है, जो इसे स्थिर बनाता है।

TVS Radeon – स्टाइल और दमदार इंजन का कॉम्बो

टीवीएस रेडियॉन वो बाइक है जो सिंपल कम्यूटर लुक से हटकर थोड़ा मस्कुलर और प्रीमियम दिखता है। अगर आपको ज्यादा पैसे खर्च किए बिना थोड़ा अलग दिखने वाली बाइक चाहिए तो यह विकल्प आपके लिए है।

इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹55,400 है, जो इस लिस्ट की सबसे सस्ती बाइक है। इसमें 109.7 सीसी का इंजन मिलता है, जो 8.08 बीएचपी पावर और 8.7 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह पावर स्प्लेंडर से थोड़ी अधिक है।

माइलेज की बात करें तो यह करीब 63 किमी प्रति लीटर देती है। यानी स्प्लेंडर से बेहतर या बराबर। खास बात यह है कि इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें आपको एवरेज माइलेज, कितनी दूरी बची है और सर्विस रिमाइंडर जैसी जानकारियां मिलती हैं।

टीवीएस का एसबीटी ब्रेकिंग सिस्टम सुरक्षा का ध्यान रखता है। अगर आप रोजाना शहर में ट्रैफिक में चलते हैं, तो रेडियॉन आपको परेशान नहीं करेगी।

Honda Shine 100 – हल्की, स्मूद और भरोसेमंद

होंडा शाइन 100 उन लोगों के लिए है जो होंडा के इंजन पर भरोसा करते हैं। होंडा की बाइक्स का इंजन स्मूद और लंबी उम्र वाला होता है और यह बाइक भी उसी कड़ी में आती है।

होंडा शाइन 100 की कीमत करीब ₹63,405 है। इसमें 98.98 सीसी का इंजन लगा है। यह 7.28 बीएचपी पावर और 8.05 एनएम टॉर्क देता है। यानी थोड़ी कम पावर है, लेकिन स्मूदनेस काफी अच्छी है।

होंडा शाइन का माइलेज करीब 65 किमी प्रति लीटर है। स्प्लेंडर से थोड़ा ज्यादा। इस बाइक की खासियत है इसका वजन – सिर्फ 99 किलोग्राम। यह इस लिस्ट की सबसे हल्की बाइक है। ज्यादातर लोगों के लिए यह सबसे आरामदायक रहेगी क्योंकि खड़ी करना और घुमाना बहुत आसान है।

इसमें होंडा की ईएसपी तकनीक मिलती है, जो माइलेज और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाती है साथ ही सीबीएस ब्रेकिंग सिस्टम भी है।

Hero Splendor – वही पुराना भरोसा, लेकिन कीमत थोड़ी ज्यादा

अब स्प्लेंडर की भी बात कर लेते हैं। यह बाइक वही है जिसने भारत में माइलेज की परिभाषा लिखी। लेकिन अब इसकी कीमत कम बजट वालों के लिए थोड़ी ज्यादा हो गई है।

हीरो स्प्लेंडर की कीमत करीब ₹74,764 से ₹77,382 के बीच है। इसमें 97.2 सीसी का इंजन है। यह 7.91 बीएचपी पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क देता है।

स्प्लेंडर का माइलेज लगभग 62 किमी प्रति लीटर है। यानी ऊपर वाली तीनों बाइक्स इससे कम कीमत पर बेहतर या बराबर का माइलेज दे रही हैं। स्प्लेंडर का फ्यूल टैंक 9.8 लीटर का है और ग्राउंड क्लियरेंस 165 mm। यह अच्छी संख्याएं हैं, लेकिन प्लाटिना के 11 लीटर टैंक और 200 mm ग्राउंड क्लियरेंस के सामने कम लगती हैं।

निष्कर्ष

अगर आपके लिए माइलेज बहुत ज्यादा मायने रखता है तो बजाज प्लाटिना 100 अब तक का सबसे बढ़िया विकल्प है। 75 का माइलेज आपकी जेब पर बोझ नहीं डालेगा वहीं अगर आप सबसे कम कीमत में बाइक चाहते हैं तो टीवीएस रेडियॉन के पास जाइए। ₹55,400 में यह आपको अच्छा लुक, डिजिटल फीचर्स और 63 का माइलेज देगी।

अगर आपको हल्की बाइक चाहिए और होंडा पर भरोसा है तो होंडा शाइन 100 आपको कभी निराश नहीं करेगी बढ़िया है 99 किलो का वजन और 65 का माइलेज दोनों ही बहुत अच्छे हैं। और अगर ब्रांड का नाम आपके लिए जरूरी है तो हीरो स्प्लेंडर लीजिए बस कीमत थोड़ी ज्यादा रहेगी।

Leave a Comment