सिर्फ ₹2 लाख में घर Precast Concrete House बनाए कम लगत में: House Build low cost

आज के समय में घर बनवाना पहले जितना आसान नहीं रहा। सीमेंट, सरिया, मजदूरी और जमीन हर चीज की लागत तेजी से बढ़ी है। ऐसे में हर व्यक्ति यही सोचता है कि क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे कम पैसे में और कम समय में घर बन सके। इसी सवाल का जवाब बनकर सामने आई है Precast Concrete House यानी प्रीफैब्रिकेटेड घर की तकनीक, इस प्रक्रिया से आपका मकान सिर्फ 2 लाख रुपये में भी घर बन सकता है लेकिन बात यह आती है कि यह संभव कैसे हो पाएगा इसी के ऊपर आज हम इस लेख में चर्चा करने वाले हैं।

क्या होता है Precast Concrete House

प्रीकास्ट कंक्रीट हाउस असल में एक ऐसी तकनीक है, जिसमें घर के हिस्से पहले से फैक्ट्री में तैयार किए जाते हैं। इसके बाद उन्हें साइट पर लाकर सिर्फ जोड़ने (assemble) का काम किया जाता है साधारण भाषा में समझें तो जैसे आप रेडीमेड फर्नीचर खरीदकर घर पर फिट करते हैं, उसी तरह ये घर भी पहले से तैयार पार्ट्स से बनते हैं इसमें दीवारें, पिलर और स्लैब पहले से कास्ट होकर आते हैं इस तकनीक की सबसे खास बात यही है कि इसमें साइट पर निर्माण का काम बहुत कम रह जाता है, जिससे समय और लागत दोनों कम होते हैं।

कैसे बनता है ये घर

प्रीकास्ट कंक्रीट हाउस का स्ट्रक्चर काफी सिंपल होता है, और यह देखने में भी काफी आकर्षक लगता है लेकिन इसकी प्लानिंग फैक्ट्री लेवल पर होती है सबसे पहले जमीन पर कंक्रीट के पिलर (आमतौर पर 6×6 इंच) खड़े किए जाते हैं इसके बाद इन पिलर्स के बीच में प्रीकास्ट कंक्रीट की स्लैब्स फिट की जाती हैं, जिनकी मोटाई करीब 2 इंच होती है।
धीरे-धीरे इन स्लैब्स को एक के ऊपर एक लगाया जाता है और पूरी दीवार तैयार हो जाती है। इसके बाद छत के लिए मेटल शीट या प्रीकास्ट स्लैब का इस्तेमाल किया जाता है।

दरवाजे, खिड़कियां, इलेक्ट्रिकल फिटिंग और फ्लोरिंग जोड़ने के बाद घर पूरी तरह तैयार हो जाता है। पूरी प्रक्रिया आमतौर पर 3 से 5 दिनों में खत्म हो जाती है, जो पारंपरिक घरों के मुकाबले बहुत तेज है।

कितना आता है खर्च

अगर घर बनवाने में खर्च की बात करी जाए तो यह आपके प्लानिंग यानी आप कितना बड़ा घर बनवाना चाहते हैं, घर के साइज और क्वालिटी पर निर्भर करता है। अगर बहुत छोटा स्ट्रक्चर (जैसे 200-300 स्क्वायर फीट) बनाया जाए और बेसिक मटेरियल इस्तेमाल हो, तभी 2 लाख के आसपास खर्च मैं आपका मकान बनाकर रेडी हो जाएगा।

लेकिन एक सामान्य 400 स्क्वायर फीट के घर की बात करें तो प्रीकास्ट कंक्रीट स्ट्रक्चर की लागत लगभग 400 से 800 रुपये प्रति स्क्वायर फीट तक जाती है इसमें जब आप छत, दरवाजे, खिड़की, बिजली और फ्लोरिंग जोड़ते हैं, तो कुल खर्च लगभग 2.5 लाख से 4 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।

क्यों बढ़ रही है इसकी डिमांड

गांवों और छोटे शहरों में इस तरह के घर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं इसकी सबसे बड़ी वजह है कम समय और कम लागत में काम पूरा होना, कई लोग इसे खेतों में स्टोर रूम, फार्म हाउस या अस्थायी रहने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं जहां जल्दी काम निपटाना होता है, वहां यह तकनीक काफी काम की साबित होती है इसके अलावा, एक जैसी क्वालिटी और कम लेबर पर निर्भरता भी इसे आसान विकल्प बनाती है।

इसके फायदे जो आपको आकर्षित करते हैं

इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा इसकी स्पीड है। जहां एक सामान्य घर बनाने में महीनों लग जाते हैं, वहीं यह घर कुछ ही दिनों में तैयार हो जाता है, दूसरा फायदा लागत का है पारंपरिक निर्माण के मुकाबले यह सस्ता पड़ सकता है, खासकर छोटे प्रोजेक्ट्स में।

तीसरा फायदा यह है कि इसमें निर्माण के दौरान ज्यादा गड़बड़ी या मटेरियल की बर्बादी नहीं होती, क्योंकि सब कुछ फैक्ट्री में नियंत्रित तरीके से तैयार होता है।

लेकिन इसके कुछ नुकसान भी है

जहां फायदे हैं, वहीं इसके कुछ ऐसे नुकसान भी हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता सबसे बड़ी समस्या इसकी मजबूती है प्रीकास्ट कंक्रीट हाउस पारंपरिक RCC घरों जितने मजबूत नहीं होते। लंबे समय तक भारी बारिश, गर्मी या अन्य मौसमीय प्रभावों में इनकी परफॉर्मेंस कमजोर हो सकती है, दूसरी बात इसकी लाइफ है जहां एक पक्का घर 40-50 साल तक चल सकता है, वहीं ऐसे घर की उम्र उससे कम होती है।

डिजाइन और लुक के मामले में भी आपके पास बहुत ज्यादा विकल्प नहीं होते। अगर आप एक मॉडर्न या कस्टम डिजाइन वाला घर चाहते हैं, तो यह तकनीक सीमित साबित हो सकती है सुरक्षा के नजरिए से भी यह उतना भरोसेमंद नहीं माना जाता, खासकर शहरों या भीड़भाड़ वाले इलाकों में।

क्या आपको बनवाना चाहिए ऐसा घर

अगर आपका मकसद एक स्थायी और मजबूत घर बनाना है, जिसमें आप लंबे समय तक रहना चाहते हैं, तो प्रीकास्ट कंक्रीट हाउस आपके लिए सही विकल्प नहीं है।

लेकिन अगर आपको कम समय में, कम खर्च में कोई अस्थायी स्ट्रक्चर चाहिए—जैसे खेत में कमरा, गोदाम या साइट ऑफिस—तो यह तकनीक काफी काम की हो सकती है।

असल में यह “परमानेंट घर” से ज्यादा “टेम्परेरी सॉल्यूशन” है, जिसे सही जगह और जरूरत के हिसाब से ही इस्तेमाल करना चाहिए।

Leave a Comment