Vaibhav Sooryavanshi ने आईपीएल जैसे बड़े मंच पर जहां अनुभवी खिलाड़ी भी दबाव में आ जाते हैं, वहां एक 15 साल के लड़के ने जो किया, उसने सबको हैरान करके रख दिया है हम बात कर रहे हैं Vaibhav Sooryavanshi ने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर न सिर्फ मैच का रुख पलटा, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि आने वाले समय में वह भारतीय क्रिकेट के एक जांबाज खिलाड़ी बन सकते हैं इस पर नीचे विस्तार से चर्चा करते हैं।
मैच का पूरा खेल: कैसे बना एकतरफा मुकाबला
Rajasthan Royals और Chennai Super Kings के बीच खेले गए इस मुकाबले में शुरुआत से ही राजस्थान का दबदबा देखने को मिला। पहले गेंदबाजी करते हुए राजस्थान ने चेन्नई की टीम को पावरप्ले में ही बुरी तरह धो डाला क्योंकि 41 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद चेन्नई की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम 127 रन पर आ पहुंची। इस स्कोर ने मैच को पहले ही एक तरफ झुका दिया था।
पावरप्ले में खत्म कर दिया मैच
वैभव सूर्यवंशी का गोल छोटा जरूर था लेकिन जिस तरह उन्होंने बल्लेबाजी की है वाकई वह जबरदस्त है क्योंकि ओपनिंग करने उतरे वैभव सूर्यवंशी और Yashasvi Jaiswal ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पावरप्ले में ही 74 रन जोड़ दिए और चेन्नई के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। इसी बीच राजस्थान में इस मैच को अपने हाथ में ले लिया।
15 गेंदों में फिफ्टी, 17 गेंदों में 52 रन
जैसा कि आप लोगों को पता है वैभव सूर्यवंशी की परी बहुत ही जबरदस्त रही और उनकी शानदार रणनीति से उन्होंने 17 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 4 चौके लगाए सबसे बड़ी बात तो यह है कि उन्होंने सिर्फ 15 बलो में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया, जो उनके IPL करियर का सबसे तेज अर्धशतक बन गया। इस पारी से यह साफ जाहिर होता है कि वैभव सर्यवंशीव प्रभावशाली नहीं, बल्कि मैच विनर बनने की क्षमता रखते हैं।
वैभव सूर्यवंशी की रणनीति
मैच के बाद वैभव ने साफ कहा कि टीम की रणनीति पावरप्ले में ही मैच खत्म करने की थी। कम स्कोर का पीछा करते हुए उन्होंने रिस्क लेने से परहेज नहीं किया। उनका मानना था कि अगर स्टार्टिंग ओवरों में आक्रामक खेल दिखाया जाए, तो अपोजिट टीम वापसी का मौका ही नहीं बना पाती।
कोच का विश्वास बना सबसे बड़ा हथियार
वैभव ने अपनी सफलता का श्रेय टीम मैनेजमेंट और खासकर कोच Kumar Sangakkara को दिया। उन्होंने बताया कि टीम ने उन्हें अपनी नैचुरल गेम खेलने की पूरी आजादी दी। यही भरोसा किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ा मोटिवेशन बनता है और वैभव सूर्यवंशी ने इसे पूरी तरह अमल करके भी दिखाया।
गेंदबाजों का भी रहा बड़ा योगदान
इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी के गेंदबाजों का बड़ा योगदान रहा है क्योंकि बल्लेबाजी में वैभव ने शो चुराया, वहीं गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। Nandre Burger ने 2 विकेट लेकर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी बनाया गया इसी के साथ Jofra Archer और Ravindra Jadeja ने भी दो-दो विकेट लेकर चेन्नई की बल्लेबाजी को संभलने नहीं दिया।
यह पारी क्यों है खास
इस मैच में केवल रन बनाना बड़ी बात नहीं होती, बल्कि जिस परिस्थिति में और जिस आत्मविश्वास के साथ रन बनाए जाते हैं, वही कहलाता है एक असली खलाड़ी 15 साल की उम्र में इस तरह का प्रदर्शन यह दिखाता है कि वैभव आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा नाम बन सकते हैं। यह पारी सिर्फ एक मैच की जीत नहीं, बल्कि एक करियर की शुरुआत का इशारा है।
आगे क्या है शेड्यूल
राजस्थान रॉयल्स अब अपने अगले मुकाबले में Gujarat Titans से भिड़ेगी, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की अगली टक्कर Punjab Kings के साथ करने वाली है दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी जरूरी होने वाले हैं।
लोग क्या सर्च कर रहे हैं (FAQs)
वैभव सूर्यवंशी कौन हैं
वैभव सूर्यवंशी एक युवा भारतीय बल्लेबाज हैं जो कम उम्र में ही IPL में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बना रहे हैं।
उन्होंने कितनी गेंदों में फिफ्टी बनाई
उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो बेहद तेज माना जाता है।
मैच में उनका कुल स्कोर क्या था
उन्होंने 17 गेंदों में 52 रन बनाए।
राजस्थान रॉयल्स ने मैच कितने ओवर में जीता
राजस्थान ने लक्ष्य को सिर्फ 12.1 ओवर में हासिल कर लिया।
इस पारी की खास बात क्या है
Disclaimer
यह लेख उपलब्ध मैच जानकारी और सार्वजनिक स्रोतों के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल सूचना प्रदान करना है। क्रिकेट से जुड़े आंकड़े समय के साथ अपडेट हो सकते हैं।

मेरा नाम कृष्ण शर्मा है। मैं शिवपुरी जिले (मध्य प्रदेश) का रहने वाला हूं। मैं इस फील्ड में करीब 3 वर्षों से आप लोगों के बीच कार्य करता आ रहा हूं। इससे पहले भी मैंने इस फील्ड में सफलतापूर्वक वेबसाइट्स का संचालन किया है। उसी पुराने अनुभव और विश्वास के साथ मैं दोबारा इस फील्ड में कार्य करने आया हूं। मेरा उद्देश्य केवल आर्टिकल लिखना नहीं, बल्कि अपने विजिटर्स को सही, सटीक तथा जल्द से जल्द जानकारी पहुंचाने का कार्य करना है।