Best Electric Bikes in India 2026: आज के समय में भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। बहुत सारे लोग पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और मेंटेनेंस के खर्च को देखते हुए अब Electric Bikes और Electric Scooters की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। आप में से कई लोग ऐसे भी होंगे जिन्होंने पहले ही इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद लिया है, जबकि कुछ लोग 2026 में नई इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने का प्लान बना रहे होंगे।
अगर पिछले कुछ सालों की बात करें तो 2023 से लेकर 2025 तक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का मार्केट काफी मजबूत रहा। उस समय इलेक्ट्रिक बाइक्स के ज्यादा ऑप्शन उपलब्ध नहीं थे, इसलिए लोगों के पास स्कूटर लेना ही आसान विकल्प था। लेकिन अब स्थिति धीरे-धीरे बदल रही है।
2026 में इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट काफी तेजी से बढ़ने वाला है अब कई कंपनियां इस सेगमेंट में नई बाइक्स लॉन्च कर रही हैं और अलग-अलग बजट में भी अच्छे विकल्प देखने को मिल रहे हैं। अगर आपका बजट कम है तब भी आपके पास ऑप्शन है और अगर आप हाई परफॉर्मेंस बाइक चाहते हैं तो उसके लिए भी शानदार मॉडल उपलब्ध हैं।
Revolt RV1 – कम बजट में इलेक्ट्रिक बाइक
Electric Bikes की लिस्ट में पहले नंबर पर Revolt RV1 हैं अगर आपका बजट कम है और आप रोजाना के इस्तेमाल के लिए एक सिंपल इलेक्ट्रिक बाइक चाहते हैं तो Revolt RV1 एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह बाइक खासतौर पर कम्यूटर राइडर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
इस बाइक का डिजाइन बहुत ज्यादा स्पोर्टी नहीं है, बल्कि एक सिंपल कम्यूटर बाइक जैसा लुक देता है। कई लोगों को इसका डिजाइन पुरानी पेट्रोल बाइक्स की तरह लगता है, इसलिए इसे शहर और गांव दोनों जगह चलाना आसान रहता है। इसमें 17-इंच के एलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं, जिससे रोड पर स्टेबिलिटी ठीक रहती है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें PMSM मोटर दी गई है जिसकी पीक पावर करीब 2.8 kW है। यह बाइक लगभग 70 km/h की टॉप स्पीड तक जा सकती है। इसमें तीन राइडिंग मोड मिलते हैं – Eco, Ride और Sport। बैटरी पैक 3.24 kWh का है जिससे IDC रेंज करीब 160 किलोमीटर बताई जाती है, हालांकि रियल वर्ल्ड में लगभग 110 से 120 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है।
चार्जिंग के मामले में भी यह बाइक काफी प्रैक्टिकल है क्योंकि इसे फुल चार्ज होने में करीब 3 से 3.5 घंटे लगते हैं।
Oben Rorr EZ Sigma – स्टाइलिश और स्पोर्टी इलेक्ट्रिक बाइक
अगर आप कम्यूटर बाइक से थोड़ा बेहतर डिजाइन और फीचर्स चाहते हैं तो Oben Rorr EZ Sigma पर विचार किया जा सकता है। यह बाइक खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। इस गाड़ी का डिजाइन स्लिम और स्पोर्टी है, जिससे रोड पर इसकी प्रेजेंस काफी अच्छी लगती है। इसमें फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो ब्रेकिंग को बेहतर बनाते हैं। इसके साथ 17-इंच के एलॉय व्हील भी मिलते हैं।
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें PMSM बेल्ट ड्राइव मोटर मिलती है जिसकी पीक पावर लगभग 7.5 kW है। इसकी टॉप स्पीड करीब 95 km/h तक जाती है। बैटरी पैक लगभग 3.4 kWh का है और कंपनी इसकी IDC रेंज लगभग 140 किलोमीटर बताती है।
इस बाइक में 5-इंच का TFT कलर डिस्प्ले दिया गया है और मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी के जरिए नेविगेशन, कॉल अलर्ट और कई स्मार्ट फीचर्स भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
Ola Roadster X+ – ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक
अगर आप उन लोगों में से हैं जो बाइक में ज्यादा रेंज चाहते हैं तो Ola Roadster X+ आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इस बाइक की खासियत इसका बड़ा बैटरी पैक और लंबी रेंज है।
इस बाइक का डिजाइन काफी मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक लगता है। कंपनी ने इसे खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया है जो रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं। इसमें 4.5 kWh का बैटरी पैक दिया गया है जिससे IDC रेंज लगभग 252 किलोमीटर बताई जाती है।
परफॉर्मेंस के मामले में भी यह बाइक काफी अच्छी है। इसमें PMSM मोटर मिलती है जिसकी पीक पावर करीब 11 kW है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 125 km/h तक जा सकती है।
इसके अलावा इसमें कई स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं जैसे मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी, GPS ट्रैकिंग, क्रूज कंट्रोल और OTA अपडेट्स।
Matter Aera 5000 – गियर वाली इलेक्ट्रिक बाइक
भारत में बहुत कम इलेक्ट्रिक बाइक्स ऐसी हैं जिनमें गियर सिस्टम मिलता है। Matter Aera 5000 इस मामले में काफी अलग है क्योंकि इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
इस बाइक का डिजाइन एक स्पोर्ट बाइक जैसा लगता है और इसका लुक काफी आकर्षक है। इसमें 7-इंच का TFT टच डिस्प्ले दिया गया है जिससे कई स्मार्ट फीचर्स को कंट्रोल किया जा सकता है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 11.5 kW पीक पावर वाली मोटर मिलती है और इसकी टॉप स्पीड लगभग 125 km/h तक जाती है। बैटरी पैक लगभग 5 kWh का है और इसकी IDC रेंज करीब 172 किलोमीटर बताई जाती है।
यह बाइक उन लोगों के लिए खास है जो इलेक्ट्रिक बाइक में भी पारंपरिक बाइक जैसा राइडिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं।
Ultraviolette F77 – हाई परफॉर्मेंस प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक
अगर आप एक प्रीमियम और हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक लेना चाहते हैं तो Ultraviolette F77 इस सेगमेंट की सबसे चर्चित बाइक्स में से एक ह इस बाइक का डिजाइन एयरोडायनामिक और काफी आक्रामक दिखाई देता है। इसे खासतौर पर परफॉर्मेंस राइडिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 27 kW पीक पावर वाली मोटर मिलती है जो लगभग 145 km/h की टॉप स्पीड तक जा सकती हैं
बैटरी पैक लगभग 7.1 kWh का है जिससे करीब 211 किलोमीटर की IDC रेंज मिलती है। इसके अलावा इस बाइक में कई एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं जैसे रडार-बेस्ड सेफ्टी सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और स्मार्ट कनेक्टिविटी।
2026 की लोकप्रिय Electric Bikes (संक्षिप्त तुलना)
| Electric Bike | अनुमानित कीमत | टॉप स्पीड | IDC रेंज |
|---|---|---|---|
| Revolt RV1 | ₹1.1 लाख | 70 km/h | 160 km |
| Oben Rorr EZ Sigma | ₹1.27 लाख | 95 km/h | 140 km |
| Ola Roadster X+ | ₹1.2 लाख | 125 km/h | 252 km |
| Matter Aera 5000 | ₹1.83 लाख | 125 km/h | 172 km |
| Ultraviolette F77 | ₹2.5 लाख | 145 km/h | 211 km |
Disclaimer
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी विभिन्न सार्वजनिक स्रोतों और उपलब्ध डेटा पर आधारित है। कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन समय के साथ बदल सकते हैं। किसी भी इलेक्ट्रिक बाइक को खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत डीलर से नवीनतम जानकारी जरूर जांच लें।

मेरा नाम कृष्ण शर्मा है। मैं शिवपुरी जिले (मध्य प्रदेश) का रहने वाला हूं। मैं इस फील्ड में करीब 3 वर्षों से आप लोगों के बीच कार्य करता आ रहा हूं। इससे पहले भी मैंने इस फील्ड में सफलतापूर्वक वेबसाइट्स का संचालन किया है। उसी पुराने अनुभव और विश्वास के साथ मैं दोबारा इस फील्ड में कार्य करने आया हूं। मेरा उद्देश्य केवल आर्टिकल लिखना नहीं, बल्कि अपने विजिटर्स को सही, सटीक तथा जल्द से जल्द जानकारी पहुंचाने का कार्य करना है।